Why Should we Invest? निवेश करने की आवश्यकता क्यों है?

need-to-invest

हमें क्यों निवेश करना चाहिए? Why Should we Invest?

हमें क्यों निवेश करना चाहिए? इससे पहले कि हम इस प्रश्न का उत्तर ढूंढे, पहले ये समझते हैं कि अगर हम निवेश नहीं करें तो क्या होगा। मान लेते हैं कि हम प्रति माह 50,000/- रुपए कमाते हैं, और उसमें से हम 30,000/- रुपए अपने जीवन यापन की लागत जिसमें आवास, चिकित्सा, भोजन, खरीदारी, परिवहन आदि में खर्च करते हैं। अब हमारे पास 20,000/- रुपए मासिक शेष राशि बचती है। फ़िलहाल के लिए हम आयकर के प्रभाव को अनदेखा कर रहें हैं।

आइए हम कुछ और ख़ास बातों पर गौर करते हैं।

    1. मान लेते हैं हमारे वेतन में हर साल 10% की वृद्धि होती है।
    2. हमारे जीवन यापन की लागत में हर वर्ष पर 8% वृद्धि होने की संभावना है।
    3. मान लेते हैं हम 30 साल के हैं, और 50 साल में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। अब हमारे पास कमाने के लिए केवल 20 साल और हैं। रिटायर होने के बाद और काम करने का इरादा नहीं रखते हैं।
    4. हमारे ख़र्चे लगभग तय हो गए हैं, और किसी अन्य खर्च की उम्मीद नहीं कर रहे है।
    5. हमारे पास बचे 20,000/- रुपए प्रति माह की शेष नक़दी को हम हार्ड कैश के रूप में जमा करते जाते हैं।




उपरोक्त सब बातों को ध्यान में रखते हुए यहां बताया गया है, कि 20 वर्षों में नक़दी की वेल्यू क्या होगी। इसे हम टेबल के रूप में दो परिदृश्यों (Scenarios) में देखते हैं :

Why Should we Invest? परिदृश्य (Scenarios) एक

वर्ष वार्षिक वेतन में वृद्धि 10% वार्षिक व्यय 8% कुल शेष नकद
1 6,00,000 3,60,000 2,40,000
2 6,60,000 3,88,800 2,71,200
3 7,26,000 4,19,904 3,06,096
4 7,98,600 4,53,496 3,45,104
5 8,78,460 4,89,776 3,88,684
6 9,66,306 5,28,958 4,37,348
7 10,62,937 5,71,275 4,91,662
8 11,69,230 6,16,977 5,52,254
9 12,86,153 6,66,335 6,19,818
10 14,14,769 7,19,642 6,95,127
1 1 15,56,245 7,77,213 7,79,032
12 17,11,870 8,39,390 8,72,480
13 18,83,057 9,06,541 9,76,516
14 20,71,363 9,79,065 10,92,298
15 22,78,499 10,57,390 12,21,109
16 25,06,349 11,41,981 13,64,368
17 27,56,984 12,33,339 15,23,644
18 30,32,682 13,32,006 17,00,676
19 33,35,950 14,38,567 18,97,383
20 36,69,545 15,53,652 21,15,893
20 साल बाद कुल आय 17,890,692

अब अगर हम इस बचत का विश्लेषण करें तो हमें पता चलेगा कि यह एक बहुत डरावनी स्थिति है। कुछ चीजें तो काफी चौंकाने वाली हैं जैसे:

  1. 20 साल की मेहनत के बाद हमने कुल लगभग 1.7 करोड़ रुपये जमा किए।
  2. चूंकि हमारे खर्चे तय हैं। हमारी जीवनशैली में पिछले कुछ वर्षों में कोई बदलाव नहीं आया है। हम  शायद अपनी आजीवन आकांक्षाओं को भी दबा दें – बेहतर घर, बेहतर कार, छुट्टियाँ आदि।
  3. हमारे रिटायर होने के बाद, यह मानते हुए कि खर्च 8% की दर से बढ़ता रहेगा। 1.7 करोड़ रुपये हमारे रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लगभग 8 साल तक हमारे खर्चे के लिए पर्याप्त है। 8 वें वर्ष के बाद से हम बहुत तंग जगह पर होंगे, जिसका अर्थ है कि कोई भी बचत अब हमारे पास नहीं बची है।
  4. 8 साल के बाद सभी पैसों के खर्च होने के बाद हम क्या करेंगे? हम अपने आगे के जीवन को कैसे चलाएंगे? क्या निवेश करने का कोई तरीका है, कि हम 20 साल के अंत में 20,000/- रुपए प्रति माह की शेष नकदी को एक बड़ी राशि में बदल दें?

Why Should we Invest? परिदृश्य (Scenarios) दो

चलिए एक और Scenarios पर विचार करें। जहां नकदी को निष्क्रिय रखने के बजाय, हम निवेश विकल्प में नकदी का निवेश करने का विकल्प चुनते हैं, जो प्रति वर्ष 12% की दर से बढ़ता है।

उदाहरण के लिए – पहले वर्ष में आपने 2,40,000/ – रुपये को बरकरार रखा, जो 20 वर्षों के लिए 12% प्रतिवर्ष निवेश करने पर 20 वर्ष के अंत में 2,067,063 / – रुपये हो गया।

वर्ष वार्षिक वेतन में वृद्धि 10% वार्षिक व्यय 8% कुल शेष नकद कुल शेष नकद को  @ 12% निवेश किया
1 6,00,000 3,60,000 2,40,000 20,67,063
2 6,60,000 3,88,800 2,71,200 20,85,519
3 7,26,000 4,19,904 3,06,096 21,01,668
4 7,98,600 4,53,496 3,45,104 21,15,621
5 8,78,460 4,89,776 3,88,684 21,27,487
6 9,66,306 5,28,958 4,37,348 21,37,368
7 10,62,937 5,71,275 4,91,662 21,45,363
8 11,69,230 6,16,977 5,52,254 21,51,566
9 12,86,153 6,66,335 6,19,818 21,56,069
10 14,14,769 7,19,642 6,95,127 21,58,959
1 1 15,56,245 7,77,213 7,79,032 21,60,318
12 17,11,870 8,39,390 8,72,480 21,60,228
13 18,83,057 9,06,541 9,76,516 21,58,765
14 20,71,363 9,79,065 10,92,298 21,56,003
15 22,78,499 10,57,390 12,21,109 21,52,012
16 25,06,349 11,41,981 13,64,368 21,46,859
17 27,56,984 12,33,339 15,23,644 21,40,611
18 30,32,682 13,32,006 17,00,676 21,33,328
19 33,35,950 14,38,567 18,97,383 21,25,069
20 36,69,545 15,53,652 21,15,893 21,15,893
20 साल बाद कुल आय   4,26,95,771

यहाँ हमने देखा कि शेष नकदी का निवेश करने के निर्णय से नकद शेष काफी बढ़ गया है। नकद शेष 1.7 करोड़ से बढ़कर 4.2 करोड़ रुपये हो गया। यह नियमित राशि का 2.4 गुना है। यहाँ हम पोस्ट रिटायरमेंट जीवन से निपटने के लिए बेहतर स्थिति रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाज़ार क्या है? What is Share Bazaar?

हमें क्यों निवेश करना चाहिए? अब, निवेश करने के इस प्रारंभिक प्रश्न पर वापस जाते हैं? निवेश Invest करने के लिए कुछ प्रमुख कारण हैं:

  1. मुद्रास्फीति Inflation से लड़ें – निवेश करने से व्यक्ति जीवन की बढ़ती महंगाई दर के साथ बेहतर ढंग से निपट सकता है – जिसे आमतौर पर इन्फ्लेशन कहा जाता है।
  2. जीवन की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए।
  3. सेवानिवृत्ति के बाद किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े।
  4. वेल्थ बनाने के लिए  – निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित अवधि के अंत तक जीवन बेहतर बनाना है। उपरोक्त उदाहरण में समय अवधि सेवानिवृत्ति तक थी, लेकिन यह कुछ भी हो सकता है, जैसे  – बच्चों की शिक्षा, शादी, घर की खरीद, सेवानिवृत्ति की छुट्टियां आदि।

दोस्तों आज इतना ही आगे पोस्ट में बताएँगे की इन्वेस्ट कहाँ कर सकते हैं।

धन्यवाद्


यदि आपके मन में इस Blog Post के संबंधित कोई भी प्रश्न है तो कृपया नीचे Comment ज़रुर करें।

कृपया हमारे Blog Post के प्रति अपनी ख़ुशी दर्शाने के लिए इसे Facebook, Twitter, Google+ और Linkedin इत्यादि Social Network पर शेयर कीजिए।

ऐसे ही और Informational Posts पढ़ते रहने के लिए और नए Blog Posts के बारे में Notifications प्राप्त करने के लिए आज ही हमें Subscribe कीजिए।

शेयर बाज़ार में बिना जानकारी के निवेश जोखिम से भरा हो सकता है। इस ब्लॉग के माध्यम से दी गई सभी जानकारी Education Purpose के लिए है, किसी भी तरह का निवेश करने पहले अपने फाइनेंसियल सलाहकार से जरुर सलाह करें।

नमस्कार दोस्तों मेरा शेयर बाजार हिंदी भाषा में शेयर बाजार की जानकारी देने वाला ब्लॉग है। नए लोग इस बाजार में आना चाहते हैं उन्हें सही से मार्गदर्शन देने का प्रयास करती है। इसके अलावा फाइनेंसियल प्लानिंग, पर्सनल फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, पब्लिक प्रोविडेंड फण्ड (PPF), म्यूच्यूअल फंड्स, इन्शुरन्स, शेयर बाजार सम्बंधित खास न्यूज़ भी समय -समय पर देते रहते हैं। धन्यवाद्

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here